डिनर में बनाएं अचारी लच्छा पराठा, जानें रेसिपी

डिनर में बनाएं अचारी लच्छा पराठा, जानें रेसिपी 

डिनर में बनाएं अचारी लच्छा पराठा, जानें रेसिपी 

परतदार लच्छा पराठा खाने में काफी टेस्टी होते हैं। जब इसमें अचारी मसाला मिलाए जाए तो यह और भी टेस्टी होती है। ऐसे में आज हम आपको परतदार लच्छा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं परतदार लच्छा पराठा बनाने की रेसिपी।

सामग्री

आटा - 300 ग्राम 

अचार का मसाला - 4 चम्मच 

 तेल - 4 बड़े चम्मच 

नमक - स्वादानुसार

पानी - जरूरत के अनुसार

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक परात में आटा, नमक और तेल डालकर अच्छे से मिलाएं।

- इसके बाद अब इसमें धीरे-धीरे करके पानी डालते हुए आटा गूंदें। 

- इसके बाद 20 मिनट के लिए अलग रखें।

Also Read: सर्दियों में ऐसे बनाकर खाएं गोंद के लड्डू, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

- अब आटे की लोई लेकर उसे बेलें।

- फिर बेली हुई रोटी में अचार का मसाला मिला दें।

- फिर अब इसे फोल्ड करते रहें फिर फोल्ड की गई रोटी का रोल बना लें और रोल को बेल लें।

- इसके बाद इसमें अलग से परतें नजर आने लगेंगी।

- मीडियम आंच पे एक तवा गरम करने के लिए रखें और  फिर इस पर रोटी सेंक लें।

- इसके बाद फिर दोनों साइड तेल लगाते हुए करारा पराठा सेंकें।

आपका अचारी लच्छा परठा तैयार है। इसे आप हरी चटनी के साथ सर्व करें। 



from Hindi News, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/3hVRjVa
https://ift.tt/3gDlSOQ
डिनर में बनाएं अचारी लच्छा पराठा, जानें रेसिपी डिनर में बनाएं अचारी लच्छा पराठा, जानें रेसिपी Reviewed by HealthTak on January 06, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.