आखिर क्यों महिलाएं अपने धोखेबाज पति के साथ रहने को होती हैं मजबूर ? (फाइल फोटो)
आखिर क्यों महिलाएं अपने धोखेबाज पति के साथ रहने को होती हैं मजबूर ? (फाइल फोटो)
आपको अपने आस पास कई ऐसी महिलाएं मिल जाएंगी जो रिश्ते में रहते हुए भी धोखे के दर्द को सहती हैं। जहां कुछ महिलाएं रिश्ते से अलग हो जाती हैं तो कुछ महिलाएं धोखे बाज पति के साथ रहने का फैसला करती हैं। इसके पीछे कई कारण होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर वो क्या वजह होती हैं जिसके चलते महिलाएं धोखेबाज पति के साथ रहने को मजबूर होती हैं।
आर्थिक रूप पति पर होती हैं निर्भर
कई महिलाएं आर्थिक रूप से पति पर ही डिपेंड होती हैं। वहीं बहुत कम महिलाओं को ही परिवार का सपोर्ट मिलता है। ऐसे में पति का किसी और से महिला से अफेयर जानने के बाद भी वे उनके साथ रहने का फैसला करती हैं।
बच्चों के लिए
वहीं महिलाओं को अपने बच्चे के भविष्य का भी डर सताता है। यही डर उन्हें धोखेबाज पति के साथ रहने को मजबूर कर देता है। भले ही जमाना और लोगों की सोच काफी बदल गया हो, लेकिन आज भी सिंगल मदर के लिए समाज में रहना काफी मुश्किल है। इसका असर बच्चे के दिमाग पर भी पड़ता है।
Also Read: तनाव को कम करता है तिल,जानें इसके और भी हैरान कर देने वाले फायदे
समाज का डर
अक्सर देखने को मिलता है कि महिला को शुरू से ही सब कुछ सहने की सीख दी जाती है। पति के धोखे के बाद भी महिलाओं से पति को दूसरा मौका देने के लिए कहा जाता है।
from Hindi News, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/3hKDxo2
https://ift.tt/3gDlSOQ

No comments: