मिनटों में ऐसे बनाएं हरी मटर का स्वादिष्ट रायता (फाइल फोटो)
मिनटों में ऐसे बनाएं हरी मटर का स्वादिष्ट रायता (फाइल फोटो)
रायता खाने के स्वाद को और भी बढ़ाने का काम करता है। वहीं ज्यादातर घरों में आलू, बूंदी या फिर प्याज का रायता बनाकर खाया जाता है। लेकिन आज हम आपको हरी मटर का रायता बनाने का तरीका बताएंगे। जो खाने में काफी टेस्टी होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
दही - 2 कप
उबली हुई मटर - 1 कप
भुना हुआ जीरा पाउडर - 1/4 चम्मच
काला नमक - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
चाट मसाला - स्वादानुसार
नमक - स्वादानुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में दही डालें और फिर अच्छी तरह से फेंटें।
- इसके बाद फिर अब आधी मटर को मैश कर फेंटे हुए दही में मिला दें।
- फिर अब सादा नमक और काला नमक मिलाएं।
- अब ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला और मटर डालें।
- आपका हरी मटर रायता तैयार है।
from Hindi News, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/35pLYA9
https://ift.tt/3gDlSOQ

No comments: