क्या सच में काढ़ा पीने से Coronavirus की चपेट में नहीं आते हैं? इन चीजों से ही काढ़ा बनाएं

कोरोना वायरस को आए हुए लगभग 1 साल हो चुका है। दुनियाभर में आतंक मचाने वाले कोविड के केस अब कम होते हुए नजर आ रहे हैं। देश में लगातार कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। इसके साथ ही रिकवरी रेट भी काफी बढ़ रहा है। वहीं बढ़ती ठंड एक्सपर्ट के लिए चिंता खड़ी कर रही है। ऐसे में डॉक्टर्स लोगों को शुरू से ही काढ़ा पीने की सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। जहां कुछ लोग लगातार काढ़ा का सेवन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों के मन में काढ़ा को लेकर कई तरह के सवाल आ रहे हैं। जिसमें से एक सवाल है क्या सच में काढ़ा पीने से इंसान कोरोना का शिकार नहीं होता है। इसी बीच आज हम आपको ऐसे ही कुछ सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं।

भारत में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। ऐसे में सवाल आता है कि क्या इसके पीछे का कारण घरेलू नुस्खे हैं। इस पर एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों ने सबसे ज्यादा काढ़ा पीने का नुस्खा अपनाया है। एक्सपर्ट की मानें तो काढ़ा तुलसी, कालीमिर्च और दाल चीनी जैसी चीजों से मिलकर बनता है। हाल ही में हुई स्टडी से पता चला है कि तुलसी की तुलना रेमडेसिविर से की गई है। इसमें ऐसे कुछ तत्व पाए जाते हैं जोकि कोरोना से लड़ने में मदद करते हैं। इस कारण ही अभी भी डॉक्टर्स लोगों को काढ़ा पीने की सलाह दे रहे हैं।

 

 

इन चीजों से बनाएं काढ़ा

अदरक - 1 इंच

मुनक्का - 3 से 4

तुलसी के पत्ते - 4 से 5

इलाइची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच

काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच 



 

 

क्या सच में काढ़ा पीने से Coronavirus की चपेट में नहीं आते हैं? इन चीजों से ही काढ़ा बनाएं क्या सच में काढ़ा पीने से Coronavirus की चपेट में नहीं आते हैं? इन चीजों से ही काढ़ा बनाएं Reviewed by HealthTak on December 22, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.