
ज्यादातर लोगों को जवे खाना पसंद होता है। वहीं आपने भी कई तरह के जवे खाएं होंगे। लेकिन आज हम आपको स्पेशल तरीके से जवे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। आज हम आपको स्वीट कॉर्न वाले जवे की रेसिपी बताएंगे। यह खाने में टेस्टी होते हैं। इसके साथ ही यह हेल्दी भी होते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
जवे - 2 कप
स्वीट कॉर्न - 1 कप
शिमला मिर्च - 1/2 कप
टमाटर - 1/2 कप
राई - 1 चम्मच
मटर - 2 बड़े चम्मच
1/2 कप आलू
गरम मसाला - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 ब़़ड़ा चम्मच
हरा धनिया - 2 ब़़ड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करें और इसमें राई का तड़का लगाएं।
- इसमें फिर आलू, मटर, टमाटर और स्वीट कॉर्न डालकर इनके नरम होने तक पकाएं।
- अब इसमें गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर मिक्स करें।
- फिर इसके बाद जवे डालकर 2 मिनट तक भूनें।
- इसके बाद अब धीरे-धीरे पानी डालकर लगातार चलाते हुए उबाल आने तक इसे पकाएं।
- फिर उबाल आने के बाद इसमें नमक डालकर 4-5 मिनट तक ढककर पका लें।
- अब तय समय के बाद गैस बंद करके हरा धनिया डालें।
आपके स्वीट कॉर्न वाले जवे तैयार हैं। इसे आप गरमागरम सर्व करें।
from Health,हेल्थ,lifestyle,लाइफस्टाइल,Fashion,फैशन,Relationship,रिलेशनशिप,Travel,यात्रा
No comments: