
महिलाओं को क्यों होती है कैल्शियम की ज्यादा जरूरत, जानें क्या है इसके कमी के संकेत (फाइल फोटो)
महिलाओं को क्यों होती है कैल्शियम की ज्यादा जरूरत, जानें क्या है इसके कमी के संकेत (फाइल फोटो)
समय के साथ साथ लोगों का खान पान भी काफी बदल गया है। ऐसे में कई बार महिलाओं को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें एक परेशानी है कैल्शियम की कमी होना। देखा जाता है कि भारतीय महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। जिसकी वजह से वे कई स्वस्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करती हैं। आपको बता दें कि महिलाओं को कैल्शियम की ज्यादा जरूरत होती है। लेकिन ज्यादातर महिलाएं इस परेशानी को अनदेखा करती हैं। इसी बीच आज हम आपको इससे जुड़ी तमाम जानकारी देने जा रहे हैं जिसे हर महिला को जानना जरूरी है। तो आइए जानते हैं कैल्शियम से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में।
यह है कैल्शियम की कमी के लक्षण
- हड्डियां कमजोर होना
- हड्डियों में दर्द होना
- दांतों में कमजोरी
- नाखूनों का बार बार टूटना
- पीरियड्स के दौरान समस्याएं
- बाल झड़ना
- वीकनेस फील होना
- इम्यून सिस्टम कमजोर होना
इन महिलाओं को होती है ज्यादा परेशानी
- पीरियड्स, प्रेगनेंसी, मेनोपॉज के समय कैल्शियम की ज्यादा आवश्यकता होती है
- ब्रेस्टफीडिंग करवा रही मांओं को कैल्शियम की ज्यादा जरूरत होती है।
क्या हैं कैल्शियम कम होने के कारण
- सही डाइट ही ना लेना
- डिस्चार्ज
- पीरियड्स
- मेनोपॉज के दौरान
- बॉडी में एस्ट्रोजेन हॉर्मोन का लेवल कम होना
No comments: