सावधान ! छिपकली से हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारियां, इन्हें भगाने के लिए अपनाएंं ये घरेलू नुस्खे

सेहतमंद रहने के लिए घर को साफ रखना काफी जरूरी होता है। वहीं अक्सर लोगों के घर में छिपकली दीवार पर घूमती हुई नजर आती है। वहीं कुछ लोग इसे अनदेखा कर देते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि छिपकली सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होती है। इससे कई जानलेवा बीमारियों के होने का डर बना रहता है। इसी बीच आज हम आपको इससे जुड़ी तमाम जानकारी और इसे भगाने के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि छिपकली का मल इंसानों की हेल्थ के लिए बहुत हानिकारक होता है। वहीं बच्चों के लिए यह जानलेवा भी हो सकता है। इसका मल घर की दीवारों और जमीन पर आसानी से नजर आ सकता है। वहीं छिपकली अगर खाने में गिर जाए और उस खाने को खा लिया जाए तो मौत होने तक का खतरा रहता है। छिपकली का घर में रहना बच्चों की सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होता है। इससे फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) का भी डर बना रहता है।

छिपकली भगाने के घरेलू उपाय

- इसके लिए आप घर की खिड़की और दरवाजों पर लहसुन की कलियां रख दें। - लहसुन को पीसकर उसके रस को पानी में मिलाकर छिड़काव कर सकते हैं।

- काली मिर्च के पाउडर में लाल मिर्च को मिलाकर दीवारों और घरों के कोनों में स्प्रे कर दें।

- छिपकलियों को भगाने के लिए मोर पंख भी रख सकते हैं।

- अंडे के छिलके रखकर भी आप छिपकली को भगा सकते हैं।


सावधान ! छिपकली से हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारियां, इन्हें भगाने के लिए अपनाएंं ये घरेलू नुस्खे सावधान ! छिपकली से हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारियां, इन्हें भगाने के लिए अपनाएंं ये घरेलू नुस्खे Reviewed by HealthTak on December 21, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.