प्रतीकात्मक तस्वीर।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Hair Growth Tips: बदलते�लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स की वजह से समय से पहले बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।� लोग हेयर फॉल की समस्या से बचने के लिए दुनिया भर की दवाइयां, मार्केट में उपलब्ध हेयर फॉल शैम्पू और सीरम का इस्तेमाल करते हैं। मगर इसके बाद कुछ ज्यादा फर्क नजर नहीं आता है। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आपको हेयर फॉल से छुटकारा मिल सकता है और आपके बाल जड़ों से मजबूत हो सकते है। कद्दू के बीज का हेयर पैक लगाने से आपकी इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।�
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कद्दू के बीजों में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे हेयर फॉल को रोकने के साथ ही हेयर ग्रोथ में मदद करते हैं। इन बीजों में मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन के साथ-साथ,विटामिन ए, बी, सी, कॉपर और जिंक पाए जाते हैं। जो आपके बालों को मजबूत बनाने में मदद करते है।�
कद्दू के बीज और दही�
हेयर ग्रोथ के लिए आपको सबसे पहले कद्दू के बीज को पीसकर उसका पाउडर बनाना है। उसके बाद पाउडर में दही को मिक्स कर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर आधे घंटे के लिए अप्लाई करें। समय पूरा होने के बाद बालों को शैम्पू की मदद से धो लें।�
कद्दू के बीज और एलोवेरा जेल�
इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू के बीज का पाउडर बना लें। उसके बाद 2 बड़े चम्मच पाउडर में 3 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाते हुए एक पेस्ट तैयार करें। अब तैयार पेस्ट को अपने बालों पर लगाते हुए हल्के हाथों से मसाज करें। अप्लाई करने के बाद इस पेस्ट को अपने बालों पर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब माइल्ड शैंपू की मदद से हेयर वॉश करें।
कद्दू के बीज और नारियल तेल�
ड्राई बालों के लिए यह पैक बेहद फायदेमंद हैं। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू के बीज का 2 बड़े चम्मच पाउडर लें। इसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच नारियल तेल मिलाते हुए एक पेस्ट तैयार करें। अब पेस्ट को अपने बालों के स्कैल्प में हल्के हाथों से मसाज करते हुए अप्लाई करें। आधे घंटे के बाद बालों को शैम्पू की मदद से धो लें।
Also Read:�Skin Care: घर पर बनाकर चेहरे पर लगाए ये Face serum, आएगा नेचुरल ग्लो
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/Vc8plCM
https://ift.tt/SA6w74p

No comments: