
Holi Celebration Tips After Marriage: भारत में वेडिंग सीजन के अंदर बहुत से रिश्ते जुड़े हैं। कई ऐसे लोग हैं, जो 7 जन्मों के लिए एक-दूसरे के नाम पर बुक हो गए हैं। ऐसे में नवविवाहित जोड़ों के लिए होली का त्योहार और भी खास हो जाता है। आमतौर पर होली के दिन लोग फैमिली और फ्रेंड्स के साथ रंग और गुलाल के साथी होली खेलना पसंद करते हैं। शादी के बाद पार्टनर के साथ आपकी पहली होली अपने आप में बहुत खास होती है। ऐसे में अगर आप भी शादी के बाद पहली बार होली सेलिब्रेट करने जा रही हैं, तो आपको इसे अपने पार्टनर और परिवार के लिए यादगार बनाने की कोशिश करनी चाहिए। बता दें कि नई दुल्हन ससुराल के तौर-तरीकों और ट्रेडिशन से बिल्कुल अंजान होती है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि शादी के बाद होली को बेहतरीन बनाने के लिए आप क्या कर सकते हैं।
बड़ों से परम्पराओं के बारे लेना बहुत जरुरी
ससुराल में पहली होली मनाने से पहले आप घर के बड़ों से सभी परम्पराओं और रिवाजों की जानकारी ले सकती हैं, क्योंकि हर घर में होली मनाने का तरीका अलग होता है। ऐसे में अगर आप सास-ससुर और बड़ों से होली मनाने की जानकारी ले लेंगी, तो आप घरवालों और अपने पार्टनर के लिए परफेक्ट होली प्लान कर सकती हैं।
पार्टनर से बातचीत करें
ससुराल में पहली होली को आप अकेले खास नहीं बना सकती हैं। ऐसे में आपको होली के दिन को अच्छी तरह प्लान करने के लिए अपने पार्टनर की मदद लेनी चाहिए। वहीं, होली पर घर वालों के लिए आप दोनों साथ में कोई सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं, जो उन्हें हमेशा याद रहेगा।
होली पार्टी प्लान करें
ससुराल की पहली होली को यादगार बनाने के लिए आप होली पार्टी भी प्लान कर सकती हैं। ऐसे में आप अन्य रिश्तेदारों और दोस्तों को भी पार्टी में बुला सकती हैं। इससे ना सिर्फ आपको सभी के साथ त्योहार मनाने का मौका मिलेगा, बल्कि आप लोगों के बारे में और भी अच्छे से जान और समझ पाएंगी।
प्रैंक करने से बचें
होली के दिन कई कपल एक-दूसरे पर प्रैंक करते हैं, लेकिन आपको ससुराल की पहली होली में ये प्रैंक आदि करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपके ऊपर भारी पड़ सकता है। इससे लोगों के सामने आपका गलत इम्प्रेशन जाएगा।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/qd2Dl0P
https://ift.tt/mN0i8do

No comments: