Paneer Bhurji: घर पर बनाएं अंडे की नहीं... पनीर वाली भुर्जी, खाने और सेहत दोनों में लाजवाब

पनीर भुर्जी बनाने की आसान रेसिपी।

पनीर भुर्जी बनाने की आसान रेसिपी।

Paneer Bhurji Easy Recipe: बच्चे हो या बड़े पनीर सभी को बहुत पसंद होता है। पनीर एक ऐसी चीज है, जिसे हर उम्र के लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। कई लोगों को इसे पकाकर खाना पसंद होता है तो कई हेल्थ फ्रीक लोग इसे कच्चा भी खा लेते हैं। ऐसे में भारतीय घरों में पनीर के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट्स किये जाते हैं, जैसे कि अलग-अलग तरह की सब्जियां बनाना टिक्का बनाना या पिज्जा और मोमोज जैसी चीजों में पनीर को ऐड कर देना। अगर इन सभी लाजवाब वैरायटी में आप एक और पनीर स्पेशल रेसिपी जोड़ना चाहते हैं तो पनीर भुर्जी ट्राई कर सकते हैं। जी हां, अंडा भुर्जी नहीं पनीर भुर्जी, इसका स्वाद बहुत ही बेहतरीन होता है। बता दें कि पनीर भुर्जी एक ऐसी डिश है, जिसे लंच या डिनर किसी भी वक्त खाया जा सकता है। ये एक बहुत ही आसान और टेस्टी रेसिपी है, जो कम वक्त में ही बनकर तैयार हो जाती है। तो चलिए बिना वक्त बर्बाद किए देखते हैं पनीर भुर्जी की आसान रेसिपी।

पनीर भुर्जी बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स

पनीर - 250 ग्राम

प्याज - 1, कटा हुआ

टमाटर - 1, कटा हुआ

शिमला मिर्च - 1, कटी हुई

लहसुन पेस्ट - 1 टी स्पून

अदरक- 1 इंच टुकड़े में कटा हुआ

लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून

हल्दी - 1/2 टी स्पून

हींग - 1 चुटकी

धनिया पाउडर - 1/2 टी स्पून

पाव भाजी मसाला - 1/2 टी स्पून

हरा धनिया - 2 टेबलस्पून

तेल - 1 टेबलस्पून

नमक - स्वादानुसार

पनीर भुर्जी बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी

- पनीर भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले आपको प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च को बारीक टुकड़ों में काट लेना है।

- अब एक बाउल में पनीर का चूरा करके अलग रख दें। फिर एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें।

- जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर भूनें। इसके बाद तेल में बारीक कटी प्याज डालें और चलाते हुए तब तक भूनें जब तक प्याज ब्राउन न हो जाए।

- इसके बाद इसमें लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। फिर बारीक कटे टमाटर डालें और इन्हें नरम होने तक चलाएं। इसके बाद बारीक कटी शिमला मिर्च और अदरक डालें।

- इसके बाद में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर आदि सभी मसाले मिलाएं और नरम होने तक पकाएं।

- इसके बाद इसमें चूरा किया हुआ पनीर डालकर करछी की मदद से मसाले के साथ अच्छे से मिक्स करें।

- बाद में अपने हिसाब से नमक डालकर 3-4 मिनट तक ढककर पकाएं। इसके बाद हरी धनिया पत्ती डालकर मिला लें। आपकी पनीर भुर्जी तैयार हो चुकी है।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/xtuWKOv
https://ift.tt/ZvMHgB7
Paneer Bhurji: घर पर बनाएं अंडे की नहीं... पनीर वाली भुर्जी, खाने और सेहत दोनों में लाजवाब Paneer Bhurji: घर पर बनाएं अंडे की नहीं... पनीर वाली भुर्जी, खाने और सेहत दोनों में लाजवाब Reviewed by HealthTak on February 26, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.