Mysterious Places: भारत की हैरान करने वाली 5 रहस्यमयी जगहें, कोई नहीं जानता इनकी सच्चाई

भारत की 5 सबसे रहस्यमयी जगहें

भारत की 5 सबसे रहस्यमयी जगहें

Mysterious Places Of India: भारत में घूमने के लिए बहुत सी चीजें हैं, यहां के लोग, अलग-अलग धर्म और संस्कृति पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती है। भारत राजस्थान का थार रेगिस्तान, हिमालय और अरावली पर्वत जैसी खूबसूरत जगहों से भरा पड़ा है। देश के हर राज्य में कुछ मशहूर स्थान हैं जो हर साल बड़ी संख्या में लोगों को Tourism के लिए आकर्षित करते हैं। आगरा में ताजमहल और दिल्ली में लाल किला जैसी जगहें आम और लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशंस हैं। लोग इन जगहों के इतिहास और महत्व से अच्छी तरह वाकिफ हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश देखने में जितना खूबसूरत है यहां उतनी ही अजीब प्राकृतिक घटनाएं और रिवाजों का भी पालन किया जाता है। आइये आज हम आपको कुछ ऐसी अजीब घटनाओं और मान्यताओं के बारे में बताएंगे, जिन्हें सुनकर शायद आप चौंक भी सकते हैं।

यहां देखिये भारत में प्रचलित मान्यताओं की सूची दी गई है:-

1. Shani Shingnapur


शनि शिंगणापुर महाराष्ट्र का एक ऐसा गांव है जो शायद देश का इकलौता ऐसा गांव है, जहां घरों में तो क्या ज्वेलरी की दुकानें में भी ताले और दरवाजे नहीं लगाए जाते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि जो कोई भी लूट या चोरी करने के उद्देश्य से गांव के अंदर आता है, वह गांव में ही घूमता रह जाता है और अपना दिमागी संतुलन खो बैठता है। ऐसा माना जाता है कि शनि देव गांव की रक्षा करते हैं, इसीलिए गांव या ग्रामीणों को कोई नुकसान नहीं होता है।

2. Mass Birds Suicide, Assam


हर साल देर से मानसून आने की वजह से असम के जतिंगा गांव में पक्षी आत्महत्या कर लेते हैं। हर साल सितंबर महीने में जतिंगा गांव पक्षियों की आत्महत्या के कारण सुर्खियों में आ जाता है। इस जगह पर ना केवल स्थानीय पक्षी बल्कि प्रवासी पक्षी भी पहुंच कर सुसाइड कर लेते हैं। इसी वजह से जतिंगा गांव काफी रहस्यमय माना जाता है।

3. Kodinhi: Kerala Mysterious Village of Twins


भारत के केरल राज्य में मलप्पुरम जिले का कोडिन्ही गांव बहुत मशहूर है। गांव के इस अनोखेपन की चर्चा पिछले लंबे समय से देश दुनिया में की जा रही है। बता दें कि केरल के कोडिन्ही नामक इस गांव में लगभग 200 जुड़वां बच्चे हैं, यानी 400 व्यक्ति। इस घटना पर कई तरह के शोध किए गए हैं लेकिन इस गांव में जुड़वा बच्चों की असामान्य रूप से बड़ी संख्या के पीछे का कारण अभी भी एक रहस्य बना हुआ है।

4. Aleya Ghost Lights


ये रोशनी पश्चिम बंगाल के दलदली क्षेत्रों में देखी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि मछुआरों को अक्सर ये रौशनी दिखती है। जिस भी मछुआरे पर ये रौशनी पड़ती है, वो या तो रास्ता भूल जाते हैं या फिर उनकी कुछ दिनों में मौत हो जाती है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि अलग-अलग नामों से जानी जाने वाली ये रोशनी मृत लोगों की आत्माओं से जुड़ी हुई हैं।

5. Floating Islands in Manipur


लोकटक झील भारत के मणिपुर राज्य की एक बेहद खूबसूरत झील है। यह अपनी सतह पर तैरते हुए वनस्पति और मिट्टी से बने द्वीपों के लिये पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, जिन्हें "कुंदी" कहा जाता है। झील का कुल क्षेत्रफल लगभग 280 वर्ग किमी है। झील पर सबसे बड़ा तैरता हुआ द्वीप "केयबुल लामजाओ" है। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/8hc4rfb
https://ift.tt/JWNsSL2
Mysterious Places: भारत की हैरान करने वाली 5 रहस्यमयी जगहें, कोई नहीं जानता इनकी सच्चाई Mysterious Places: भारत की हैरान करने वाली 5 रहस्यमयी जगहें, कोई नहीं जानता इनकी सच्चाई Reviewed by HealthTak on February 23, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.