Marriage Tips: लाडली को विदा करने में ना दिखाएं जल्दबाजी, लड़के के बारे में इन बातों को जानना जरूरी

Relationship Tips: आजकल के समय में शादी के पवित्र रिश्ते में भी फरेब और धोखेबाजी के बहुत से मामले सामने आते हैं। अक्सर लड़कियों पर हो रहे जुल्मों की खबरें समाचारों में सामने आती रहती हैं, ऐसे में किसी पर भी आंख बंद करके विश्वास करना बहुत बड़ी बेवकूफी होती है। अगर आप भी अपनी बेटी को शादी के बाद खुश देखना चाहते हैं, तो रिश्ता जोड़ने से पहले आपको लड़के और उसके परिवार को अच्छी तरह से परख लेना चाहिए। अब सवाल उठता है कि आपको किन बातों को जान लेना चाहिए, क्योंकि आपका एक गलत फैसला आपकी बेटी के भविष्य पर सवालिया निशान लगा सकता है। इसलिए आज हम आपको उन बातों के बारे में बताएंगे जो आपको शादी से पहले ही लड़कों के बारे में आम लेकिन बहुत जरुरी बातें जान लेनी चाहिए। जिन्हें आजमाकर आप अपनी बेटी के लिए एक योग्य साथी की तलाश कर सकते हैं।

बेटी की शादी से पहले लड़के के बारे में इन बातों को जरुर जान लेना चाहिए:-

1. सैलरी और सेविंग्स कितनी है

वैसे तो यह हर कोई पूछता ही है, लेकिन जब भी आप अपनी बेटी की शादी के लिए किसी लड़के से मिलने जाएं। तो सबसे पहले उसकी जॉब, बिजनेस के अलावा उसकी सैलरी और सेविंग्स के बारे में जरूर जान लें। जिससे की आप ये जान सकें कि वो आपकी बेटी के भविष्य को सुरक्षित रख सकेगा या नहीं। साथ ही अगर मुमकिन हो तो आप प्रमाणिकता के लिए कुछ साबुत भी मांग सकते हैं।

2. शादी किसी दबाव में तो नहीं हो रही

आपकी बेटी को खुद या किसी अन्य के सहयोग से लड़के से ये जानने की कोशिश करनी चाहिए कि कहीं लड़का किसी के दबाव में आकर तो शादी नहीं कर रहा है। इसके साथ ही आप लड़के के रिलेशनशिप स्टटेस के बारे में भी जानने की कोशिश जरुर करें। ताकि भविष्य में दोनों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

3. लड़के का फैमिली बैकग्रांउड कैसा है

आप अपनी बेटी की शादी जिससे करवाने जा रहे हैं, उसके और उसके परिवार के बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। अगर हो सके तो लड़के के साथ उसकी पूरी फैमिली के बारें में जरुरी जानकारी जुटाएं, जैसे कि परिवार में कौन-कौन है, वह कहां के रहने वाले हैं, दूसरों के प्रति उनका स्वभाव कैसा है आदि। इससे आप अपनी बेटी को एक अच्छा और समझदार परिवार में भेज पाएंगे।

4. मेडिकल हिस्ट्री जरूर जान लें

आज के दौर में बिगड़ते लाइफस्टाइल और युवाओं के बीच रिश्तों में आ रहे खुलापन की वजह से कई युवा गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आपको अपनी बेटी की शादी से करने से पहले लड़के की मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जरुर जानना चाहिए। इस तरह आप अपनी बेटी को गंभीर बीमारियां होने से बचा सकते हैं। आप चाहें तो लड़के की मेडिकल हिस्ट्री जानने के लिए दोनों के टेस्ट भी करवा सकते हैं।

5. लड़के का स्वभाव कैसा है

बेटी की शादी करने से पहले आपको यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि लड़के का बिहेवियर कैसा है। इसके साथ ही आपको ये भी पता करना चाहिए कि कहीं लड़का स्मोकिंग या ड्रिकिंग जैसी गलत आदतों का शिकार तो नहीं है। यह ना तो आपकी बेटी की सेहत के लिए अच्छा है और न ही उनके भविष्य के लिए अच्छा साबित होगा। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/62398Dc
https://ift.tt/JWNsSL2
Marriage Tips: लाडली को विदा करने में ना दिखाएं जल्दबाजी, लड़के के बारे में इन बातों को जानना जरूरी Marriage Tips: लाडली को विदा करने में ना दिखाएं जल्दबाजी, लड़के के बारे में इन बातों को जानना जरूरी Reviewed by HealthTak on February 23, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.