Marriage Tips: शादीशुदा महिलाएं इन चीजों को भूलकर भी ना करें शेयर, आपकी जिंदगी हो जाएगी तबाह

Relationship Tips: घर की शादीशुदा महिलाएं अक्सर एक-दूसरे के साथ अपने समान को शेयर कर लेती हैं। यह हर फैमिली में बहुत ही आम सी बात होती है, लोग अक्सर अपने कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप आदि चीजों को शेयर कर लेते हैं। यह सही भी है क्योंकि कुछ चीजें ऐसी होती है जिनका इस्तेमाल बहुत कम होता है। ऐसे में इन चीजों में पैसे खर्च करने से अच्छा है, इन्हें शेयर कर लिया जाए। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जो आपको किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। अगर आप अपने रिश्ते को अच्छा बनाएं रखना चाहती है तो आपको अपने सुहाग से जुड़ी चीजों को शेयर नहीं करना चाहिए। इससे आपके रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। आइए जानते हैं शादीशुदा महिलाओं को अपनी किन चीजों को शेयर नहीं करना चाहिए।

वैवाहिक महिलाओं को इन सुहाग से जुड़ी चीजों को शेयर नहीं करना चाहिए:-

1. हिन्दू धर्म में ऐसा माना जाता है कि शादीशुदा महिलाओं को अपने माथे पर बिंदी लगानी चाहिए, क्योंकि यह बहुत ही शुभ होता है। वैज्ञानिक रुप से भी माथे पर लाल बिंदी लगाने से स्ट्रेस कम होता है। साथ ही बिंदी पति के प्रेम को भी दर्शाती है। ऐसे में अगर आप अपनी बिंदी किसी अन्य को देती हैं, तो इसका मतलब होगा कि आप अपने प्रेम को बांट रही हैं।

2. हिंदू शर्म में महिला के शादीशुदा होने का सबसे बड़ा संकेत उसका सिंदूर होता है। क्योंकि मांग में सिंदूर केवल वैवाहिक स्त्रियां ही लगा सकती हैं। मांग में सिंदूर लगाना पति- पत्नी के प्रेम और विश्वास को दर्शाता है। इसलिए शादी में सिंदूर भरने की रस्म सबसे अहम होती है। इसलिए महिलाओं को कभी भी अपना सिंदूर किसी से शेयर नहीं करना चाहिए।

3. आपने ध्यान दिया हो तो महंदी का रंग गहरा होने पर कहा जाता है कि महिला का पति उससे बहुत प्यार करता है। ऐसे में अगर आप मेंहदी को किसी अन्य के साथ शेयर करती हैं, तो इसका मतलब है कि आप अपने पति के प्यार को भी शेयर करने के लिए तैयार हैं। ऐसा ही काजल के साथ भी होता है, शादीशुदा महिलाओं को काजल भी नहीं बांटना चाहिए।

4. शादीशुदा महिलाओं को सिंदूर और बिंदी के अलावा अपनी चूड़ियां और पैरों की पायल को भी किसी अन्य महिला से शेयर नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन दोनों श्रृंगार की चीजों को वैवाहिक जीवन की निशानी माना जाता है। इसके साथ ही इन्हें बांटने पर आपके रिश्ते में तनाव बढ़ने की संभावना उत्पन्न हो सकती है। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/IX8akF0
https://ift.tt/Tp7X35i
Marriage Tips: शादीशुदा महिलाएं इन चीजों को भूलकर भी ना करें शेयर, आपकी जिंदगी हो जाएगी तबाह Marriage Tips: शादीशुदा महिलाएं इन चीजों को भूलकर भी ना करें शेयर, आपकी जिंदगी हो जाएगी तबाह Reviewed by HealthTak on February 17, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.