Mahashivratri Fasting: कहीं भक्ति में कमजोरी ना डाले अड़चने, डाइट में शामिल करें ये एनर्जी बूस्टिंग चीजें

महाशिवरात्रि पर डाइट में इन चीजों को शामिल करें।

महाशिवरात्रि पर डाइट में इन चीजों को शामिल करें।

Mahashivratri 2023 Fasting Tips: महाशिवरात्रि का महापर्व इस साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी 2023 को मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। हर साल की तरह इस साल भी भक्त महाशिवरात्रि के पावन अवसर के लिए तैयारियां कर रहे हैं। भगवान शिव के भक्तों के लिए यह दिन बहुत बड़ा और खास है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव से मांगी गईं सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। महादेव और माता पार्वती की पूजा करने से जिंदगी में सुख और शान्ति की प्राप्ति होती है।

महाशिवरात्रि के व्रत में ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जिन्हें खाने की मनाही होती है। जैसे कि व्रत के दौरान भक्तों को किसी तरह का अनाज, प्याज, लहसुनसमेत कोई भी नॉन वेज चीजें यानी तामसिक भोजन खाने की मनाही होती है। इसके साथ ही भक्त न तो नशा और ना ही स्मोकिंग कर सकते हैं। बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन महिलाएं और पुरुष दोनों ही सच्चे मन से व्रत रखते हैं। इस व्रत में कई लोगों को ऊर्जा की कमी महसूस होती है, ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन आप व्रत के दौरान कर सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं:-

व्रत के दौरान खानी चाहिए एनर्जी देने वाली ये चीजें:-

1. Fruits

हम सभी आमतौर पर व्रत के दौरान फलाहार करते ही हैं। बता दें कि व्रत में फलाहार करने का खास महत्व होता है। फलों के सेवन से भक्तों की ऊर्जा बनी रहती है और उन्हें कमजोरी महसूस नहीं होती। फलों को खाने से इंसान की बॉडी में सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में पहुंच जाते हैं। फल सिर्फ एनर्जी बढ़ाने का ही काम नहीं करते, बल्कि स्वास्थ्य को भी कई लाभ पहुंचाते हैं।

2. Healthy Juice

महाशिवरात्रि पर व्रत रखने वाले लोग फलों से बने ताजा जूस का सेवन कर सकते हैं। इन हेल्दी जूस को पीने से लोगों में एनर्जी आएगी और पूजा-पाठ करते समय कमजोरी या भूख लगने पर ध्यान नहीं लगेगा। जूस पीने से आप फुर्तीले हो जाएंगे, इसके साथ ही जूस आपको हाइड्रेटेड रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बता दें कि व्रत के दौरान आप नारियल का पानी या ताजे फलों का रस निकलवाकर भी पी सकते हैं।

3. Buckwheat flour

जैसा कि हमने आपको बताया महाशिवरात्रि के व्रत में अनाज का सेवन नहीं किया जाता है। लेकिन आप कुट्टू के आटे का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी या पकौड़ी के साथ व्रत वाली आलू की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। कुट्टू के आटे के अलावा आप व्रत के दौरान अरारोट का आटा, साबूदाने का आटा और सिंघाड़े के आटे का यूज कर सकते हैं।

हिंदू धर्म में सब्जियों को शुद्ध आहार के रूप में देखा जाता है। यही कारण है कि व्रत में भक्तों के लिए सब्जियां बिलकुल परफेक्ट आहार होता है। आप अपने व्रत वाले खाने में आलू के साथ-साथ कद्दू और अरबी की सब्जियों को भी शामिल कर सकते हैं। ध्यान रहे, इन सब्जियों को बनाते वक्त सेंधा नमक और काली मिर्च का इस्तेमाल करें।

5. Dryfruits

महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान आपके लिए दिनभर कुछ ऐसा भोजन करना जरूरी है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भारी महसूस करवाए। इस तरह आपको न तो कमजोरी महसूस हो और ना ही ऊर्जा की कमी से जूझना पड़े। इस स्थिति से बचने में ड्राईफ्रूट्स मददगार साबित होते हैं। ये न सिर्फ आपके पेट को भरा रखेंगे, बल्कि आपको एनर्जी भी देंगे। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/S0opl1y
https://ift.tt/Tp7X35i
Mahashivratri Fasting: कहीं भक्ति में कमजोरी ना डाले अड़चने, डाइट में शामिल करें ये एनर्जी बूस्टिंग चीजें Mahashivratri Fasting: कहीं भक्ति में कमजोरी ना डाले अड़चने, डाइट में शामिल करें ये एनर्जी बूस्टिंग चीजें Reviewed by HealthTak on February 16, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.