Holi 2023: मावा खरीदने जा रहे हैं तो इन तरीकों से करें शुद्धता की जांच, कहीं नकली खोया ना बिगाड़ दे त्योहार
असली और नकली मावा में ये फर्क होता है।
असली और नकली मावा में ये फर्क होता है।
How to Check Mawa Purity: होली के त्योहार पर हम सभी लोग कई तरह के स्नैक्स और मिठाइयां बनाते हैं। होली के त्योहार पर आमतौर पर गुझिया बनाई जाती है। घर और बाजार दोनों ही जगहों की मिठाइयों में मावा का इस्तेमाल होता ही है। लेकिन आजकल मिलावट का दौर है, लोग थोड़े से प्रॉफिट के लिए किसी की सेहत के साथ खेलने से भी नहीं चूकते हैं। त्योहारों के दौरान लोगों की यह काला बजारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में होली के दौरान खोए में बड़े पैमाने पर मिलावट की जाती है। इस तरह के खोए का सेवन करने से आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। होली पर स्वादिष्ट पकवान खाने के साथ-साथ सेहत का खास ख्याल रखना भी जरूरी होता है। वहीं, नकली मावे की गुझिया खाने से आपकी होली का रंग फीका पड़ सकता है, इसलिए आज हम आपको बताएंगे असली और नकली खोया के बीच अंतर पहचानने का तरीका बताएंगे। आइये देखते हैं कुछ आसान तरीके जिससे आप असली और नकली मावे की पहचान कर सकते हैं।
आइए जानते हैं असली और नकली मावा कैसे बनता है
मावे में मिलावट करने के लिए कुछ लोग इसमें खराब क्वालिटी का मिल्क पाउडर, मैदा, आलू या सिंघाड़े का आटा, डिटर्जेंट, यूरिया और सिंथेटिक दूध तक मिक्स कर दिया जाता है। इस तरह के नकली मावा को खाकर आप पेट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं।
जानिए कैसे करें नकली मावा की पहचान
आयोडीन से करें जांच
खोया में मिलावट का पता लगाने के लिए आप आयोडीन लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस टेस्ट के लिए आपको कटोरी में गर्म पानी लेना है। अब इस पानी में खोए का छोटा सा टुकड़ा मिला दें। इसके बाद पानी में आयोडीन लोशन की कुछ बूंदें मिलाएं। ऐसे में मावे का रंग नीला होता है तो समझ जाएं कि खोए में स्टार्च की मिलावट की गई है।
रबिंग टेस्ट की मिलावट करें
असली और नकली खोए की पहचान करने के लिए आप खोए को रगड़कर देख सकते हैं। ऐसे में मावा खरीदते समय इसे उंगलियों में लेकर हल्का सा रब करें, ऐसे में असली मावा चिकना और दानेदार रहेगा। लेकिन नकली खोया रगड़ने पर वह रबड़ की तरह खिचने लगता है। साथ ही इसमें से कैमिकल की स्मैल आने लगती है।
मावे की गोली बनाकर करें जांच
मावे की गोली बनाकर आप असली और नकली खोए की जांच कर सकते हैं। ऐसे में आप मावे को हाथ में लेकर छोटी सी गोली बनाएं। अगर मावा टूटकर बिखर जाए या फिर गोली में दरार आ जाए तो समझ जाइये कि इसमें खराब या सिंथेटिक दूध की मिलावट की गई है।
मावे को थोड़ा सा टेस्ट भी कर सकते हैं
मावे को चखकर आप इसकी शुद्धता की जांच कर सकते हैं। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि असली मावा खाते ही वह आपके मुंह में घुल जाता है। लेकिन नकली मावे में मिलावट होने के कारण यह आपके मुंह में चिपकने लगता है। जिससे आप तुरंत असली और नकली मावे को पहचान सकते हैं।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/cCQGTou
https://ift.tt/ZvMHgB7

No comments: