Bowel Motion: खाना खाते ही भागना पड़ता है बाथरूम, जानिए ये कितनी गंभीर समस्या और कैसे करें बचाव

जानिए क्यों खाना खाते ही बाथरूम जाना पड़ता है।

जानिए क्यों खाना खाते ही बाथरूम जाना पड़ता है।

What Causes Bowel Motion After Every Meal: अगर अपने कभी नोटिस किया हो तो कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद वॉशरूम जाना पड़ता है। अगर ये कभी-कभी की बात हो तो परेशानी की कोई बात नहीं है। लेकिन अगर यह समस्या खाने के बाद हर बार होती हो तो ये परेशानी का सबब बन सकती है। ऐसा कहा जाता है कि इंसान का पेट ठीक रहता है तो उसका पूरा शरीर ठीक रहता है। लेकिन अगर पेट में कुछ गड़बड़ी है तो आपको कई तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। सुबह के समय बाथरूम जाना एक डेली लाइफ रूटीन है, जो की बहुत अच्छी आदत होती है। लेकिन खाना खाने के बाद हमेशा बाथरूम जाना आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खाना खाने के तुरंत बाद बाथरूम जाना Gastrocolic reflex के कारण हो सकता है।

किन कारणों से खाना खाते ही बाथरूम भागना पड़ता है

बता दें कि गैस्ट्रोकोलिक रिफलेक्स की समस्या का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल है। ऐसे में अगर आपको इस बीमारी से दूर रहना है तो आपको लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव करने की बहुत ज्यादा जरुरत है। लेकिन इसके लिए हमे सबसे पहले यह जानना होगा कि खाना खाने के बाद हर बार बाथरूम जाना क्यों पड़ता है। कई एक्सपर्ट और डॉक्टर कहते हैं कि पेट हमारे शरीर का सबसे सेंसेटीव जगह है। जब भी हम खाना खाते हैं तो पूरे पेट में Electric Waves जैसी एक संसनाहट पैदा होती है। इस वेव के रिफलेक्स होने की वजह से पूरे फूड पाइप और पेट में मूवमेंट हो जाती है। जिस वजह से इंसान को बाथरूम जाने का मन करता है।

गैस्ट्रोकोलिक रिफलेक्स के अलावा पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं भी इसका कारण हो सकती हैं, जैसे:-

इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम

क्रोंस डिजीज

सीलियक डिजीज

फूड इन्टॉलरेंस आदि।

अगर आपको भी ये समस्या हो रही है तो आपको इससे बचाव के लिए अपने खान-पान की आदतों में कुछ बदलाव करना चाहिए।

इस समस्या से बचाव के लिए बेहतरीन उपाय क्या हैं

वैसे तो खाना खाने के बाद शौच लगना कोई बहुत ही गंभीर समस्या नहीं है। लेकिन इस समस्या के साथ ही अगर आपका वजन तेजी से घट रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

1. खानपान में सुधार

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कई बार खानपान की गड़बड़ी के कारण भी ये समस्या हो जाती है। बार-बार बाथरूम जाने से बचने के लिए आपको ऐसे आहार लेने चाहिए जो शरीर में एक्स्ट्रा पानी को बनाये रखने और गैस की समस्‍या को दूर करने में उपयोगी हो। इसके लिए अपने आहार में दही, कच्चे सलाद, अदरक, अनानास, अमरूद आदि को शामिल करें।

2. चबाकर खाएं खाना

बीजी लाइफस्टाइल के कारण हम खाने को जल्‍दी से खाते हैं। लेकिन इससे आप अनजाने में खाने के साथ हवा को भी निगल जाते हैं। जो पेट में गैस और सूजन का कारण बन जाती है। इसलिए अपने आहार को कम से कम 30 बार चबाने की कोशिश जरूर करें।

3. फाइबर वाले खाने का सेवन

हर भोजन के बाद बाथरूम जाने की समस्‍या का कारण कब्ज भी हो सकती है। कब्‍ज की समस्‍या होने पर आंतों को फंक्शन करने में परेशानी होती है। इसलिए इस समस्‍या से बचने के लिए लोग फाइबर युक्त खाने की चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

4. थोड़ा-थोड़ा भोजन करें

अगर आपको खाना खाने के बाद बार-बार बाथरूम भागना पड़ता है, तो अपने खाने को 2-3 बार में थोड़ा-थोड़ा खाएं। इस तरह आपका मेटाबॉलिज्म ठीक रहेगा और बार-बार भूख नहीं लगेगी। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/JbzydYG
https://ift.tt/UpWiNA4
Bowel Motion: खाना खाते ही भागना पड़ता है बाथरूम, जानिए ये कितनी गंभीर समस्या और कैसे करें बचाव Bowel Motion: खाना खाते ही भागना पड़ता है बाथरूम, जानिए ये कितनी गंभीर समस्या और कैसे करें बचाव Reviewed by HealthTak on February 21, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.