mahashivratri
mahashivratri
Maha Shivratri Falahari Recipes: महाशिवरात्रि के व्रत में बहुत से लोग व्रत के दौरान सफेद नमक या सेंधा नमक खाना पसंद नहीं करते हैं, तो वे लोग बिना नमक वाली व्रत की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। कुछ लोग लाल मिर्च की जगह काली मिर्च का प्रयोग करते हैं। कई लोग व्रत में मूंगफली का इस्तेमाल भी नहीं करते हैं। ऐसी अवस्था में आप मूंगफली को इंग्रेडिएंट्स में से हटा सकते हैं। आज हम कुछ ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने व्रत में खूब मजे से खा सकते हैं।
साबूदाना हलवा बनाने की सामग्री
. 1 कप साबूदाना
. 1/2 कप चीनी
. 4 बड़ी चम्मच घी
. 1-2 छोटी चम्मच इलायची
. 8-10 कटे हुए काजू
. 8-10 कटे हुए बादाम
. थोड़ा सा दूध में भीगा हुआ केसर
साबूदाना हलवा बनाने की रेसिपी
1. सबसे पहले आप साबूदाना को अच्छी तरह से धो लें और करीब 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
2. इसके बाद साबूदाना को पानी से अच्छी तरह से छान कर बाहर निकाल लें।
3. इसके बाद एक पैन लें और उसमें पूरा घी डाल कर गर्म कर लें और इसमें साबूदाना को चलाते हुए मिडियम आंच पर भून लें।
4. जब साबूदाना अच्छी तरह से भुन जाए तो इसमें 2 कप पानी डालें और बीच-बीच में इसे चलाते रहें।
5. धीरे-धीरे साबूदाना पानी के जैसे ट्रांसपेरेंट होने लगेगा।
6. साबूदाना को धीमी आंच पर पकाना हैं।
7. जब साबूदाना पक जाए तब इसमें चीनी और केसर डालें।
8. जब तक चीनी घुल न जाए, तब तक इसे अच्छे से पकाएं।
9. जब चीनी घुल जाए, तब इसमें कटे हुए काजू बादाम और इलायची डालें।
10. इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको इसे धीमी आंच पर पकाना हैं।
11. जब सारी चीजें बेहतर तरीके से मिक्स हो जाएं, तो इसे किसी प्लेट में निकाल लें।
12. अब तैयार है आपका स्वादिष्ट साबूदाना हलवा।
साबूदाना खिचड़ी की सामग्री
. 1 कप साबूदाना
. 1 चम्मच जीरा
. 3-4 करी पत्ते
. 1/4 चम्मच मूंगफली
. 1-1/2 छोटी चम्मच तेल
साबूदाना खिचड़ी बनाने की रेसिपी
1. साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए साबूदाना को 4 से 5 घंटे तक पानी में भिगो दें।
2. उसके बाद एक पैन लें और उसको गर्म करें।
3. पैन में तेल, करी पत्ता और मूंगफली डालकर एक मिनट तक भूनें।
4. कुछ देर बाद इसमें भीगा हुआ साबूदाना डालकर कुछ मिनट के लिए पकाएं।
5. अब आपकी साबूदाना खिचड़ी तैयार है।
आलू विद दही बनाने की सामग्री
. 4 आलू
. 1-1/2 कप दही
. 1 बड़ी चम्मच देसी घी
. 1 छोटी चम्मच भुना हुआ जीरा
. 1/2 चम्मच कुटी हुई काली मिर्च
. हरा धनिया
. 1 चम्मच चीनी
आलू विद दही बनाने की रेसिपी
1. व्रत में दही वाले आलू बनाने के लिए सबसे पहले आलुओं को मैश कर लें।
2. पैन में देसी घी डालें और साथ में पहले से मैश किए हुए आलुओं को डालें।
3. साथ ही में भुना जीरा, कुटी काली मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
4. तेज आंच पर इन्हें भूनें और बाद में गैस पर से पैन को हटा लें।
5. एक बाउल लें और इसमे दही और चीनी को फेंटकर आलुओं के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
6. बस तैयार है आपकी फलाहारी डिश आलू विद दही।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/0egyzQ3
https://ift.tt/xQk8jsH

No comments: