Best Travel Destinations: कम बजट के चलते कैंसिल कर रहे प्लान, देखें बेहतरीन Budget Friendly जगहें

कम बजट में इन बेहतरीन जगहों पर विजिट करें।

कम बजट में इन बेहतरीन जगहों पर विजिट करें।

Budget Friendly Travel Destinations: आजकल के समय में घूमने जाना किसको पसंद नहीं होता है। हर इंसान अपनी स्ट्रेस और भागदौड़ भरी जिंदगी को कुछ वक्त के लिए पीछे छोड़कर अपने दिमाग को शांत करने के लिए घूमने जानें का प्लान बनता है। वहीं ट्रेवलिंग करना कई लोगों की फेवरेट हॉबी भी होती है। ट्रेवलिंग के दौरान खूबसूरत जगहों को देखना, अलग-अलग एडवेंचर ट्राई करना और अलग तरह का खाना बिल्कुल ही नया एक्सपीरियंस होता है। हालांकि कई बार बजट कम होने की वजह से लोगों को घूमने का प्लान कैंसिल करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो कम बजट में कुछ शानदार जगहों पर जाकर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एन्जॉय भी कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं कुछ खास शहरों के नाम, जो बजट फ्रेंडली भी हैं।

Hampi


बैंगलुरु के आसपास घूमने के लिए हंपी का ट्रिप सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित होगा।तुंगभद्रा नदी के किनारे बसा हंपी विजयनगर राज्य की राजधानी हुआ करता था। जिसके चलते हंपी में कई खूबसूरत एतिहासिक इमारतें मौजूद हैं। जिन लोगों को इतिहास से प्रेम है, यह जगह उन्हें बहुत पसंद आएगी।

Binsar


कम बजट में आप उत्तराखंड में स्थित बिनसर की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। बिनसर उत्तराखंड के बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन्स में से एक है। अल्मोड़ा से महज 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिनसर महादेव मंदिर और नेशनल पार्क के लिए भी बहुत मशहूर है।

Varanasi


उत्तर प्रदेश में स्थित महादेव की नगरी वाराणसी, ऐसा कहा जाता है कि यह दुनिया का सबसे प्राचीन शहर है। वहीं गंगा नदी के किनारे बसा वाराणसी हिंदू और बौद्ध धार्मिक स्थलों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। ऐसे में वाराणसी की ट्रिप के दौरान आप गंगा के खूबसूरत घाटों को अपनी आंखों में बसा सकते हैं, साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर और सारनाथ के बौद्ध स्थलों में भी घूम कर सकते हैं।

Rishikesh


देवभूमि उत्तराखंड में मौजूद ऋषिकेश टूरिस्ट के बीच बहुत ही ज्यादा मशहूर है। यह जगह ज्यादातर ट्रैवलर्स की पहली पसंद है, बता दें कि ऋषिकेश को देश की योगा कैपिटल भी कहा जाता है। इसके साथ ही ऋषिकेश ट्रिप के दौरान आप दिल को छू जाने वाली गंगा आरती देख सकते हैं। साथ ही बोटिंग, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग जैसे बहुत से एडवेंचर भी ट्राई कर सकते हैं।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/MB0rDJH
https://ift.tt/IRocXKF
Best Travel Destinations: कम बजट के चलते कैंसिल कर रहे प्लान, देखें बेहतरीन Budget Friendly जगहें Best Travel Destinations: कम बजट के चलते कैंसिल कर रहे प्लान, देखें बेहतरीन Budget Friendly जगहें Reviewed by HealthTak on February 20, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.