रात के भोजन में परिवार वालों को परोसें पालक बथुए के पराठे

पालक बथुए के पराठे (फाइल फोटो)

पालक बथुए के पराठे (फाइल फोटो)

सर्दियों में हरी सब्जी काफी खाई जाती है। इस मौसम में लोग पराठे खाना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोगों के घरों में बथुए बनाए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको बथुए और पालक के पराठे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होते हैं। इसके साथ ही इसे बनाना बी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं पालक बथुए पराठे बनाने का तरीका।

सामग्री

गेहूं का आटा - 2 कप 

उबली हुई पालक - 2 कप 

उबला हुआ बथुआ - 1 कप 

गरम मसाला - 1/4 चम्मच 

लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच 

भुना हुआ जीरा पाउडर - 1/4 चम्मच 

चाट मसाला - 1/4 चम्मच 

नमक - स्वादानुसार

तेल - जरूरत के अनुसार


विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में आटा और नमक मिलाकर पानी डालते हुए नरम आटा गूंदें।

- इसके बाद मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करके इसमें पालक, बथुआ, सभी सामग्री और नमक मिलाकर 2 मिनट भूनें।

- सब्जी का सारा पानी खत्म होने के बाद गैस बंद कर दें। आपकी स्ट्फिगं तैयार है।

- इसके बाद अब आटे की लोइयां तोड़ लें और पूरी जितना बेलें।

- इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें।

- आंच पर तवे पर हल्का तेल डालकर गरम करें और इसपर पराठा डालकर दोनों तरफ तेल लगाकर करारा होने तक सेंकें। 

- ऐसे ही सारे पराठे तैयार कर लें।

- आपके पालक-बथुए का पराठे तैयार हैं। 




रात के भोजन में परिवार वालों को परोसें पालक बथुए के पराठे रात के भोजन में परिवार वालों को परोसें पालक बथुए के पराठे Reviewed by HealthTak on December 24, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.