Mehndi Hacks: इयरबड्स से लेकर स्पून तक, इन चीजों से बनाए आकर्षक मेहंदी डिजाइन

मेहंदी हैक्स।

मेहंदी हैक्स।

Mehndi Hacks: शादी का सीजन हो या त्योहारों की धूम इन सब में हाथों में मेहंदी सजाना शुभ माना जाता है। मेहंदी की तमाम डिजाइन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से मौजूद होते हैं, जिन्हें महिलाएं खुद ही मेहंदी लगा लेती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके घर में मौजूद चीजों की हेल्प से मेहंदी की कई डिजाइन बना सकती हैं बिना पैसे खर्च किए।

इयरबड्स से बनाएं मेहंदी डिजाइन

शेडिंग वाली मेहंदी लगाने के लिए आप इयर बड्स का इस्तेमाल कर सकती है।इसके लिए आपको सबसे पहले मेहंदी को अपने हाथों में डिजाइन के हिसाब से डॉट-डॉट करके सजाएं। इसके बाद इयरबड्स की हेल्प से डॉट को फूल के आकार में शेडिंग कर सकती हैं। इतना ही नहीं, बल्कि आप इसकी मदद से फूल-पत्ती वाला बेल मेहंदी डिजाइन आसानी से बना सकती हैं।

मेहंदी लगाने के लिए करें टूथपिक का इस्तेमाल

हम सभी अक्सर टूथपिक के टूट जाने पर उसे कचरा समझ के फेंक देते हैं। लेकिन इस हैक को जानने के बाद आप इसे संभाल के रखेंगे। दांतों को साफ करने वाले टूथपिक की हेल्प से आप मेहंदी के बारीक से बारीक डिजाइन को आराम से बना सकते हैं। अगर आपके हाथ छोटे हैं और आप पतली लाइन से बने हुए जाल या बॉर्डर डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो आप टूथपिक की सहायता ले सकती हैं।

चम्मच से लगाए मेहंदी

अगर आप अपने हाथों पर बड़े साइज के पान-पत्ते की डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो आप घर पर यूज होने वाले स्पून की हेल्प ले सकती हैं।��इसे बनाने के लिए सबसे पहले डॉट-डॉट कर पत्ते का किनारा बनाएं। उसके बाद इसे अंदर की तरफ ब्लेंड करें। ब्लेंड करने के बाद इयरबड्स की मदद से पत्ती के अंदर लाइन बना सकती हैं।�

फोर्क स्पून से लगाए मेहंदी�

अगर आप शार्प डिजाइन की मेहंदी पैटर्न लगाना पसंद करती हैं, तो आप फोर्क स्पून की हेल्प ले सकती हैं।� इसके लिए आपको पहले अपने हाथ को मेहंदी से भरना होगा। उसके बाद अपनी पसंद का डिजाइन शेप दें। पूरे हाथ को मेहंदी से भरने के बाद उसके ऊपर इंद्रधनुष डिजाइन बेहद खूबसूरत तरीके से उभर कर आता है।

Also Read:�Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के मौके पर पहनना चाहती हैं लाल रंग के आउटफिट, तो ट्राई करें ये ऑप्शन



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/KR5zGYm
https://ift.tt/CBcDJ7u
Mehndi Hacks: इयरबड्स से लेकर स्पून तक, इन चीजों से बनाए आकर्षक मेहंदी डिजाइन Mehndi Hacks: इयरबड्स से लेकर स्पून तक, इन चीजों से बनाए आकर्षक मेहंदी डिजाइन Reviewed by HealthTak on October 28, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.