इन चीजों को लगाने से दूर होगी सफेद बालों की समस्या।
इन चीजों को लगाने से दूर होगी सफेद बालों की समस्या।
White Hair Problem :�आज के समय में अनहेल्दी खाना खाने की वजह से अधिकतर लोगों के बालों के झड़ने, बालों का सफेद आदि होने की समस्या अधिक बढ़ गई है। ऐसा माना जाता है कि ये समस्या अधिकतर बढ़ती उम्र के लोगों में अधिक देखी जाती है। लेकिन, आज के समय में ये समस्या छोटे हो या युवा, सभी लोगों में देखी जाती है। बालों के सफेद होने की समस्या से जूझ रहे लोग कई तरह के इलाज करवाते है। लेकिन, फिर भी उनके बाल काले नहीं होते है। दरअसल, आज हम बात करेंगे कि घर में किन घरेलू नुस्खों को आजमाकर बालों को सफेद होने से बचाया जाए। इसमें मेथी, करी पत्ता, नारियल, कलौंजी, चुकंदर और तेल जैसी कई अन्य चीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इन सभी चीजों का पेस्ट बनाकर बालों में लगाने से बाल काले होने में मदद मिलती है। चलिए इस खबर के जरिए ये समझने की कोशिश करते है कि बालों को काला करने के लिए किन घरेलू नुस्खों को अपनाना चाहिए।
बालों को काला करने के लिए हेयर मास्क बनाने में यूज होने वाली सामग्रियां�
- 3 चम्मच चुकंदर का रस
- 1 चम्मच मेथी
- 1 चम्मच अजवाइन
- करी पत्ते की 10 से 15 पत्तियां
- नारियल का तेल
बालों के लिए हेयर मास्क कैसे बनाएं
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको सबसे पहले इन सभी चीजों को एक बर्तन में डाल दें, लेकिन नारियल के तेल को बर्तन में ना डालें। इसके बाद इन सभी चीजों को गैस पर लगभग 10 मिनट तक उबलने रख दें। जब तक कटोरे का पानी आधे से कम ना हो जाए, तब तक उबलने दें। इसके बाद इन सभी चीजों को एकसाथ पीसकर पेस्ट बना लें और पेस्ट को कटोरी में निकालकर रख लें। साथ ही फिर कटोरी में नारियल का तेल इन सभी चीजों में मिलाएं। इसके बाद पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं और कुछ समय तक के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। इसको लगाने से बाल नेचुरली काले होने लगेंगे और बालों का गिरना भी कम हो जाएगा। इस पेस्ट को हफ्ते में 1 से 2 बार लगा सकते हैं
ये भी पढ़े:-�Benefits of Turmeric Milk: सर्दियों में हल्दी वाला दूध पीने से सेहत को दोगुना फायदा
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/vEqgCTR
https://ift.tt/hsGE9jq

No comments: