Hill Station: अगर आप भी वीकेंड पर बना रहे घूमने का प्लान, तो दिल्ली से पास है ये हिल स्टेशन

 हिल स्टेशन। 

 हिल स्टेशन। 

Hill Station Near Delhi: घूमने का शौकीन शायद ही कोई न है। छुट्टियों के बारे में पता चलते ही डेस्टिनेशन का पता करने लगते हैं। कुछ लोग तो पहले से ही सारा कुछ प्लान कर रखते हैं और वीकेंड होने पर बैग उठा निकल पड़ते हैं। इस वीकेंड अगर आप भी दिल्ली के आस-पास घूमने वाली जगह सर्च कर रहे हैं तो आप इन हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। ये हिल स्टेशन दिल्ली से महज कुछ घंटे की दूरी पर मौजूद है, यहां पर घूमकर आप वीकेंड का फुल मजा ल सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के आस- पास के हिल स्टेशन के बारे में।

मसूरी

मसूरी लोगों की घूमने वाली जगहों में जरूर अपना रुख बनाएं रखती है। मसूरी की दिल्ली से दूरी महज 279 किमी है। मसूरी अपनी वादियों और पहाड़ियों की वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय है। यहां पर स्थित होटल्स और रिपोर्ट से आप यहां की सुंदरता और पहाड़ों की खूबसूरती को निहार और अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

नैनीताल

नैनीताल की सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। नैनीताल दिल्ली से महज कुछ घंटो की दूरी पर स्थित है। अधिकतर लोग वीकेंड के मजा लेने के लिए इस जगह का ट्रिप प्लान करते हैं। यह जगह पहाड़ों के साथ ही मंदिरों जैसे नैना देवी, पशन देवी और फिर हनुमान गढ़ी के लिए भी लोकप्रिय है।

लैंसडाउन हिल स्टेशन

लैंसडाउन हिल स्टेशन उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में मौजूद एक जगह है। यह जगह नॉर्थ इंडिया के सबसे शांत हिल स्टेशन में से एक है। यह हिल स्टेशन दिल्ली से केवल 248 किमी दूरी पर स्थित है। अगर आप प्रकृति को करीब से जानना और समझना चाहते है और प्रकृति की गोद में आराम करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है।

कसौली�

सबसे पहला नाम आता है कसौली का, इसकी दूरी दिल्ली से महज 290 किमी है। कसौली, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित बहुत ही सुंदर सी जगह है। यह जगह कैंपिंग और सुंदर जंगलों के लिए लोकप्रिय है। अगर बात करें यहां के मौसम की तो यहां का मौसम पूरे साल खुशनुमा और सुहाना रहता है।

भीमताल

घूमने के शौकीन लोगों में से कुछ लोगों को शांत जगह का भ्रमण करना पसंद होता है। अगर आप भी उनमें से एक है तो आपके लिए भीमताल जगह बेस्ट साबित हो सकती है। भीमताल अपने सुंदर दृश्यों और झीलों के लिए जाना जाता है। अगर आपको राफटिंग करना पसंद है तो इस जगह पर एक बार जरूर जाएं। यह जगह ना ही सिर्फ सुंदर झीलों की वजह से बल्कि प्रकृति दृश्यों के लिए भी फेमस है।

Also Read:Navratri 2023: दशहरे पर फैमिली के साथ बना रहे घूमने का प्लान, तो इन जगहों पर जरूर करें विजिट



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/TfCRdE3
https://ift.tt/UufMSkH
Hill Station: अगर आप भी वीकेंड पर बना रहे घूमने का प्लान, तो दिल्ली से पास है ये हिल स्टेशन Hill Station: अगर आप भी वीकेंड पर बना रहे घूमने का प्लान, तो दिल्ली से पास है ये हिल स्टेशन Reviewed by HealthTak on September 25, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.