कमर दर्द पल भर में हो जाएगा छूमंतर, बस ध्यान रखें ये जरूरी बातें

कमर दर्द।

कमर दर्द।

Kamar Dard: शारीरिक गतिविधियों की कमी, एक जगह पर ज्यादा देर तक बैठकर काम करना, मोबाइल-टीवी देखना समेत गलत ढंग से झुकने पर भी कमर दर्द की परेशानी हो सकती है। उम्र बढ़ने के साथ यह तकलीफदेह हो जाती है। ऐसे में अपने शरीर का खास ख्याल रखने के साथ नियमित शारीरिक गतिविधियां फायदेमंद हो सकती हैं। विशेषरूप से कमर दर्द से परेशान लोगों के लिए योगाभ्यास तो काफी बेहतर है ही, लेकिन कौन सी सावधानियां इसमें सबसे कारगर हैं, यह जानना बेहद जरूरी है। तो चलिए, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं योग विशेषज्ञ से कमर दर्द को दूर करने के लिए जरूरी बातें।

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप पर मशहूर योग गुरु, आध्यात्मिक वक्ता, लेखिका और संस्कृति दार्शनिक आचार्य प्रतिष्ठा ने एक वीडियो के जरिये कमर दर्द को दूर करने के लिए सावधानियां बताई हैं। अपने इस वीडियो में आचार्य प्रतिष्ठा कहती हैं कि सबसे पहले तो कमर दर्द के मरीजों को पैर मोड़कर (पालथी मारकर) नहीं बैठना चाहिए। कमर दर्द के मरीज यह सबसे बड़ी गलती करते हैं।

उन्होंने बताया कि कमर दर्द के मरीजों को सबसे पहले तो अपनी बैठने की मुद्रा में सुधार करना चाहिए। इन्हें कभी भी पालथी मारकर नहीं बैठना चाहिए। बल्कि इसके बजाय इन्हें दोनों पैर घुटने से मोड़कर यानी वज्रासन मुद्रा में बैठना चाहिए। इससे इन्हें काफी लाभ होगा। अगर वज्रासन में नहीं बैठ सकते हैं तो इसी आसन में पैरों को एक तरफ करके यानी पहले कुछ देर दाएं और फिर कुछ देर बाएं ओर पैर करके बैठना चाहिए। इस मुद्रा में ज्यादा देर तक नहीं बैठना चाहिए।

दूसरी सबसे जरूरी बात की बिना पीछे सपोर्ट दिए हुए पैरों को सीधा करके बैठना इन मरीजों के लिए बेहद परेशानी भरा होता है। कमर दर्द के मरीजों को कभी भी बिना कमर को सपोर्ट दिए हुए पैर फैलाकर सीधे नहीं बैठना चाहिए।

तीसरा, कमर दर्द के मरीज जब भी लेटे हों और उठना चाहें तो उन्हें कभी भी सीधे नहीं उठना चाहिए। हमेशा उन्हें उठने के लिए दोनों पैरों को घुटने से मोड़ने के बाद या तो दाहिनी ओर या फिर बाईं ओर घूमकर हाथ का सहारा लेकर उठना चाहिए। इसे बिल्कुल सख्त नियम बना लें।

इसके अलावा जब भी कभी नीचे रखी चीज उठानी हो, तो सीधे आगे की ओर नीचे झुककर कुछ भी नहीं उठाना चाहिए। यह नियम सख्ती से मानना होगा। ऐसी स्थिति में सबसे पहले घुटनों के बल नीचे आइए यानी घुटने मोड़कर नीचे झुकें और फिर जिस चीज को उठाना है, उसे उठाएं। गलती से भी सामने सीधे झुककर कुछ भी ना उठाएं और ना ही कुछ करें।

बस इन नियमों का पालन करें और एक सप्ताह के भीतर ही अपनी कमर दर्द में होने वाला चमत्कारिक असर देखें। इसके अलावा इस परेशानी को दूर करने के लिए निर्धारित योगाभ्यास को नियमित करके कमर दर्द की परेशानी को छूमंतर करें।

यह भी पढ़ें-�Benefits of Beetroot Juice: चुकंदर का जूस पियें और सेहत की चिंता दूर करें, पढ़िये इसके फायदे



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/L35vCgK
https://ift.tt/hsGE9jq
कमर दर्द पल भर में हो जाएगा छूमंतर, बस ध्यान रखें ये जरूरी बातें कमर दर्द पल भर में हो जाएगा छूमंतर, बस ध्यान रखें ये जरूरी बातें Reviewed by HealthTak on September 26, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.